फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझा बेचने के पीछे कौन?: दिल्ली में दुकानदार पर छापा, पहले करता रहा मना; फिर 45 चरखी के साथ गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 07:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक बार फिर पुलिस प्रतिबंधित चीनी मांझा को लेकर अलर्ट हो गई है। रोहिणी जिला पुलिस ने आरोपी को बुध विहार इलाके से दबोचा है। उसके पास से 45 चरखी मांझा बरामद किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
चीनी मांझा बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही चीनी मांझा का धंधा करने वाले आरोपियों की संख्या बढ़ गई है। रोहिणी जिला पुलिस ने चीनी मांझा बेचने के आरोप में एक दुकानदार को पकड़ा है। इसकी पहचान अमित कुमार जैन (49) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 45 चरखी मांझा बरामद किया है।

विज्ञापन

आरोपी अपनी दुकन पर चोरी-छिपे चीनी मांझा बेच रहा था। खबर मिलने के बाद पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और आरोपी को दबोचा। पुलिस अमित से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है, वह मांझा कब और कहां से लाया। पुलिस इसके मेन सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

रोहिणी जिला के पुलिस उपायुक्त डॉ. गुरइकबाल सिंह सिंधूं ने बताया कि उनकी टीम को खबर मिली थी कि बुध विहार इलाके में एक दुकान पर चीनी मांझा बेचा रहा है। फौरन एक टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम बुध विहार फेस-2 पहुंची। वहां दुकान पर छापेमारी की तो आरोपी मांझा होने की बात से इंकार करने लगा।
विज्ञापन

बाद में उसकी दुकान से गत्ते के डिब्बों में मांझे की 45 चरखी बरामद हो गई। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लगातार उनकी टीम चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें