पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची ने उसे 16 मई को पड़ोस में रहने वाले ताऊ पर गलत काम करने की जानकारी दी। उसने बताया कि 12 मई को वह बैटरी लेने के लिए उनकी दुकान पर गई थी। जहां आरोपी ने उसे मोबाइल पर गंदी फिल्में दिखाई और फिर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे किसी को कुछ नहीं बताने की बात कहकर जाने दिया।
अगले दिन बच्ची के परिजन आरोपी के पास गए। आरोपी ने माफी मांग ली। लेकिन जब महिला के जेठ को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने बच्ची का काउंसलिंग करवाने के बाद उसका मेडिकल करवाया। जिसमें शारीरिक शोषण की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी घर बंद कर फरार है। वहीं आरोपी की तरफ से कई लोग पीड़ित परिवार पर समझौता का दबाव बना रहे हैं।