फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमोज खाना पड़ा भारी: अतिरिक्त चटनी मांगी तो कर दिया चाकू से हमला, दुकानदार ने ग्राहक के चेहरे पर किए कई वार

Fri, 12 Jan 2024 07:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित को नजदीकी हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोमोज वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मोमोज (फाइल फोटो) - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में मोमोज की अतिरिक्त चटनी मांगने पर दुकानदार ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित संदीप के चेहरे पर चाकू के कई वार किए। वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित को नजदीकी हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोमोज वाले को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान विकास के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक संदीप परिवार के साथ न्यू संजय अमर कालोनी में रहता है। वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात को वह अपने दोस्त रवि के साथ बर्गर-मोमोज खाने के लिए रेहड़ी पर गया था। मोमोज खाने के दौरान संदीप ने दुकानदार विकास से दोबारा चटनी मांग ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें