फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बीयर की बोतल के पैसे मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, गोली चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राज पार्क में चाय दुकानदार पर हमला: चार बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू बरामद
विज्ञापन


-आरोपियों पर पहले से दर्ज है आपराधिक मामले, पुलिस कर रही है आरोपियों से पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राज पार्क इलाके में एक चाय दुकानदार पर चाकू और गोली चलाने के आरोप में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना चार सितंबर की आधी रात को हुई जब दुकानदार ने बीयर के पैसे मांगे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, चार कारतूस, दो चाकू, दो चोरी की बाइक और वारदात में इस्तेमाल दो स्कूटी बरामद की हैं।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पवन नामक युवक अपनी चाय की दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान रवि उर्फ किट्टू अपने साथियों शिवम, अभिषेक और मोनू के साथ दो स्कूटी पर वहां पहुंचा। आरोपियों ने दुकान से बीयर की बोतल ली। दुकानदार ने पैसे मांगने पर रवि ने पवन पर गोली चला दी। पवन ने झुककर अपनी जान बचाई। अन्य आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार किए। उसकी पीठ और कमर के निचले हिस्से में चोटें आईं। पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

छह सितंबर को पुलिस को मंगोलपुरी में आरोपियों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर शिवम, अभिषेक और मोनू को गिरफ्तार किया। मोनू के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए, जबकि अभिषेक और शिवम के पास से एक-एक चाकू मिला। इनकी निशानदेही पर फरार रवि को बहादुरगढ़ के किसान चौक से गिरफ्तार किया गया। रवि के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और दो चोरी की बाइक भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

अन्य मामलों में भी वांछित थे आरोपी
जांच में सामने आया कि मोनू और अभिषेक कालिंदी कुंज इलाके में भी वांछित थे। तीन सितंबर को वहां दर्ज हत्या के प्रयास और गोलीबारी के एक मामले में ये आरोपी थे। उस वारदात में शिकायतकर्ता को गोली लगी थी। पुलिस के अनुसार, मोनू का संबंध लेफ्टी गिरोह से है। वह नेब सराय थाने का घोषित बदमाश भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें