फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: दिल्ली के सदर बाजार की दुकान में भीषण आग, एक जिंदा जला; धुएं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

Wed, 04 Mar 2026 07:13 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के सदर बाज़ार में एक दुकान में आग लग गई। मौके पर करीब 14 गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने की खबर शाम करीब 4.30 बजे मिली। दिल्ली फायर सर्विसेज के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सदर बाजार में एक दुकान में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। आग में एक शख्स जिंदा जल गया। आग लगने की सूचना शाम करीब 4.30 बजे दिल्ली फायर सर्विसेज को मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हो गईं।

आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। आग पर काबू पाने के लिए कुल करीब 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली फायर सर्विसेज के कर्मचारी आग बुझाने के काम में पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अग्निशमन अभियान अभी भी जारी है।

विज्ञापन


दिल्ली फायर ऑफिसर मनीष कुमार ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट को कॉल आया कि सदर बाजार की एक दुकान में आग लग गई है और एक आदमी का जला हुआ शव मिला है। फायर ऑफिसर मनीष कुमार ने कहा, "हमें आग लगने की जानकारी मिली। सबसे पास के फायर स्टेशन से पहला टेंडर आया और यहां आने के बाद पता चला कि आग थोड़ी गंभीर थी। पास के फायर स्टेशनों ने भी अपने टेंडर भेजे और अब यहां कुल 16 टेंडर काम कर रहे हैं... हम धुएं पर काम कर रहे हैं और उसके बाद हम कैजुअल्टी के बारे में जांच करेंगे..."
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें