फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में सीनियर वर्ग वर्ल्ड कप खेंलेगे फरीदाबाद के शूटर अनमोल जैन

Sun, 16 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
Anmol Jain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के अंतरराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन का सीनियर वर्ग में वर्ल्ड कप समेत 48 वें ग्रांड प्रिक्स लिबरेशन अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए चयन हुआ है। चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय राइफल एसोएसिशन की चयनकर्ताओं ने की है। अनमोल का चयन 10 मीटर एयर पिस्टल में किया गया है। 
विज्ञापन


यह वर्ल्ड कप जर्मनी में होगा। 48 वां ग्रांड प्रिक्स लिबरेशन का अंतरराष्ट्रीय मैच चेक रिपब्लिक में खेला जाएगा। दोनों मैच व उनका प्रशिक्षण 2 मई से 24 मई तक होगा। 

जैन कॉलोनी बल्लभगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन ने दिसंबर 2016 में 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। 

राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ने 14 मार्च को जारी चयन सूची में बताया कि अनमोल जैन का जर्मनी में होने वाले  वर्ल्ड कप व चैक रिपब्लिक में होने वाले 48वें ग्रांड प्रिक्स लिबरेशन अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए चयन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच राकेश सिंह ने बताया कि दोनों मैच में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए अनमोल पदक जीतकर लाएगा। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें