फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी तैयारी के लिए किया शौकीन ने समर्पण, एनकाउंटर का भी था डर

Thu, 24 Dec 2020 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामबीर शौकीन गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

करीब दो वर्ष चार महीने फरार रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन ने फिर से अपनी राजनीति जमीन तैयार करने के लिए सरेंडर किया है। रामबीर शौकीन खुद दिल्ली विधानसभा व पत्नी को दिल्ली नगर निगम के चुनाव लड़ाना चाहाता है। उसे लगा कि वह अभी सरेंडर कर देगा तो चुनावों तक उसे जमानत मिल जाएगी और चुनावों के लिए तैयारी करना शुरू कर देगा। दूसरी तरफ सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस उन लोगों की सूची तैयार कर रही है जिन्होंने पूर्व विधायक को फरारी के दौरान शरण व आर्थिक मदद की थी।

विज्ञापन


पूर्व विधायक रामबीर शौकीन ने पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। कोर्ट ने रामबीर को गिरफ्तार करने व पूछताछ के लिए करीब आधा घंटे का समय दिया था।

सफदरजंग एंक्लेव थाने के पुलिसकर्मियों ने उससे तिहाड़ में करीब आधा घंटा पूछताछ की थी। आरोपी ने बताया कि उसने फिर से राजनीति में आने के लिए सरेंडर किया है। आरोपी ने ये भी कहा है कि फरारी के दौरान छिपते-छिपते वह परेशान हो गया था। साथ में उसे ये भी डर था कि कहीं पुलिस एनकाउंटर न कर दे। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार रामबीर शौकीन फरारी के दौरान कई बार दिल्ली आया और कमरूद्दीन नगर में अपने घर रहा था। रामबीर शौकीन की पत्नी रीटा शौकीन ने रामबीर से बात करने के लिए एक अलग से सिम व इंटरनेट के लिए डोंगल ले रखा था। वह इस डोंगल के जरिए रामबीर शौकीन से लगातार बात करती रहती थी। रामबीर शौकीन ने भी नया सिम लिया था। 

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों का तो यहां कहना है कि कुछ राजनीतिक लोगों ने रामबीर शौकीन को फरारी में संरक्षण दिया था। पुलिस इन लोगों की डिटेल खंगाल रही है। सफदरजंग एंक्लेव पुलिस ये भी देख रही है कि आरोपी से बागपत जेल में कौन-कौन गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें