फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हनुमान जयंती पर इस शर्त के साथ शोभा यात्रा की अनुमति, पुलिस ने कहा कानून-व्यवस्था बनाकर रखनी होगी

Thu, 06 Apr 2023 07:17 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा के दोरान समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में कुछ दूरी के भीतर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दे दी है और साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है।

विज्ञापन

पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा के दोरान समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। उसके बाद एरिया में कई दिनों तक तनाव रहा। फिलहाल हालात को देखते हुए पुलिस अपनी ओर से कोई जोखिम लेना नहीं चाहती। 


पूरे जहांगीरपुरी इलाके में लोकल पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की कई कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद वहीं पर मोर्चा संभाला हुआ है।

विज्ञापन

हनुमान जयंती के मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के अलावा दूसरे संगठनों ने एरिया में शोभा यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते पहले मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालु मंदिरों में किसी भी तरह के आयोजन कर सकेंगे। इसके लिए किसी भी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

 

पुलिस ने बुधवार को जहांगीरपुरी इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की कई कंपनियों के साथ एरिया में मार्च किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 24 घंटे पूरे एरिया पर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया को भी बहुत नजदीक से वॉच किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें