दिल्ली में कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा है। इसने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रविवार को आदर्श नगर थाना के एसएचओ और ब्रावो (इन्वेस्टिगेटिंग इंस्पेक्टर) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
फिलहाल उन दोनों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि एसएचओ की हालत गंभर है। मालूम हो कि कोरोना महामारी के बीच मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते हुए आदर्श नगर थाने के दर्जनों पुलिसकर्मी अब तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।