फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'BJP को चुनाव आयोग का आशीर्वाद था', केजरीवाल से मिलने के बाद बोले आदित्य ठाकरे

Thu, 13 Feb 2025 03:15 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 10 साल में बहुत काम किए हैं जिसे जनता जानती हैं। भाजपा को चुनाव आयोग का आशीर्वाद था इसलिए भाजपा को चुनाव आयोग का आभार करना चाहिए।
विज्ञापन
केजरीवाल से मिले आदित्य ठाकरे - फोटो : x/aap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने आज आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत, प्रियंका चतुर्वेदी, अरविंद सावंत और संजय दीना पाटिल मौजूद रहे।

विज्ञापन


केजरीवाल से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने 10 साल में बहुत काम किए हैं जिसे जनता जानती हैं। भाजपा को चुनाव आयोग का आशीर्वाद था इसलिए भाजपा को चुनाव आयोग का आभार करना चाहिए। काफी जगह वोट काटे गए थे, चुनाव आयोग ने लोगों से वोट डालने का अधिकार छीना है। आज हमारे देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं।'

बिजली को लेकर भाजपा पर भड़कीं आतिशी
विज्ञापन

आप नेता आतिशी ने बिजली प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली में पावर कट का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में बीजेपी की सरकार आते ही बिजली व्यवस्था बर्बाद हो गई। पॉवरकट से परेशान दिल्लीवाले इन्वर्टर खरीदना शुरू कर चुके हैं। दिल्लीवाले मान रहे हैं कि इस बार चुनाव में उनसे गलती हो गई जो वह भाजपा की सरकार ले आए।'
विज्ञापन


आतिशी ने कहा, 'भाजपा दिल्ली में साल 1993 से 1998 तक सरकार में थी और उस समय भी बिजली व्यवस्था खराब थी। भाजपा ने तीन दिनों में ही दिल्ली को उत्तर प्रदेश बनाना शुरू कर दिया है और वहां की तरह लंबे-लंबे पॉवरकट लगाना शुरू कर दिए हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया पर पॉवरकट होने की तमाम शिकायतें की हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें