फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों से शिवराज सिंह चौहान और प्रभात झा ने की मुलाकात, विश्वासमत पर की चर्चा

Sun, 15 Mar 2020 10:20 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुरुग्राम-तावड़ू रोड स्थित होटल आईटीसी ग्रैंड भारत में ठहरे भाजपा के 106 विधायकों से रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सोमवार को विधानसभा सत्र में अपनाई जानी वाली रणनीति से अवगत कराया। वहीं विधानसभा सत्र से पहले एवं सत्र के दौरान कांग्रेस के किसी भी नेता से तालमेल नहीं करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


होटल में प्रभात झा दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। उन्होंने पार्टी विधायकों के साथ दोपहर का भोजन किया। इस दौरान समस्त विधायकों से बातचीत की और प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालातों से अवगत कराया। उन्होंने विधायकों से एकजुट रहने की अपील की। विश्वासमत पर वोटिंग की कार्रवाई के बारे में भी विधायकों को विस्तार से बताया। वह करीब ढाई बजे होटल से निकल गए। उनके जाने के करीब आधा घंटा बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान होटल पहुंचे। 

उन्होंने विधायकों को दिशा-निर्देश देते हुए खरीद-फरोख्त से भी दूर रहने की बात कही। कांग्रेस की संभावित रणनीति से भी आगाह किया और कहा कि सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ व अन्य कांग्रेसी हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विधायकों को आंतरिक विद्रोह से दूर रहने की भी नसीहत दी। 
विज्ञापन


फ्लोर टेस्ट पर भी विस्तृत चर्चा की और पार्टी आलाकमान की योजनाओं से भी अवगत कराया। सूत्रों के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व में मंत्री रहे कुछ विधायकों से अलग-अलग चर्चा की और विधायकों की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। पिछले 4 दिनों में कैलाश विजयवर्गीय, अनिल जैन, प्रभात झा व शिवराज सिंह चौहान कई बार होटल ग्रैंड भारत आ चुके हैं। 

होटल के मुख्य गेट पर ढीली रही सुरक्षा व्यवस्था

106 भाजपा विधायकों ठहरे होने के बावजूद रविवार को होटल में रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सुरक्षा व्यवस्था कुछ ढीली थी। होटल के अंदर जाने वाली गाड़ियों में मौजूद लोगों से पूछताछ नहीं की जा रही थी। हालांकि के गेट पर गार्ड और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके अलावा होटल के अंदर बार-बार हरियाणा पुलिस की पीसीआर की गाड़ी आ जा रही थी। रविवार को होटल के मुख्य गेट की स्थिति देखकर यह नहीं लग रहा था कि यहां कोई वीवीआईपी ठहरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें