फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की शिवरात्रि आज, मंदिरों में विशेष तैयारी

Tue, 30 Jul 2019 04:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगलवार को सावन की शिवरात्रि को लेकर दिल्ली के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। तड़के से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का  जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। कांवड़िये भी गंगाजल चढ़ाने पहुंचेंगे। इस दौरान मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। 

विज्ञापन


मंदिरों में भीड़ उमड़ने से बाहरी दिल्ली खासतौर पर यूपी और हरियाणा के बॉर्डर क्षेत्र में जाम के हालात देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार सभी थाना टीमों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। 

वहीं पूर्वी दिल्ली के मंदिरों में सोमवार देर रात तक तैयारियों का सिलसिला जारी रहा। कई जगह कावंड़ शिविर में भी शिवरात्रि पर भंडारा आदि आयोजन किए गए। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट किया गया है। कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें