सुशांतलोक फेस वन ई- ब्लॉक स्थित सांई का आंगन में बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. सत्पथी ने साढ़े पांच फीट लंबे शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
राम नवमी के दिन भव्य समारोह में उन्होंने यहां महाशिवलिंग स्थापित किया। मंगला चरण और गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ डॉ. सत्पथी ने महाशिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की।