फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आंखों में डाली लाल मिर्च, फिर युवक को चाकू से गोदा, केस दर्ज

Fri, 07 Apr 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार देर रात एक युवक की चाकू गोदकर नृशंश हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अर्जुन उर्फ बिट्टू (18) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


देर रात को अर्जुन घर के पास ही जागरण में शामिल होने गया था। वहां आरोपियों ने पहले पीड़ित की आंखों में मिर्चे डाल दी, इसके बाद ताबड़तोड़ उस पर दर्जन भर से अधिक चाकू के वार किए। बाद में सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। 

परिजन गंभीर हालत में अर्जुन को संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां हड़ताल होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। अर्जुन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अर्जुन अपने परिवार के साथ यू-ब्लॉक, मंगोलपुरी में रहता था। 
विज्ञापन

देर रात जागरण देखने गया था अर्जुन

शव

अर्जुन के ही पड़ोस में साहिल नामक युवक रहता है। छोटी-मोटी बातों पर अक्सर साहिल व अर्जुन का झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात को अर्जुन के घर के पास ही जागरण का आयोजन किया गया था। देर रात को अर्जुन उसे देखने के लिए घर से 
निकला। 

आरोप है कि देर रात करीब 1.30 बजे साहिल व उसके साथियों ने अर्जुन को घेर लिया। पहले उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

गर्दन, पेट, चेहरे, सीने और कमर में दर्जन से अधिक चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर आए लोगों ने परिजनों व पुलिस को मामले की सूचना दी। 

अनीता का आरोप है कि परिवार अर्जुन को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा, जहां हड़ताल होने की बात कर उन्हें दूसरे अस्पताल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें