फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 27 सितंबर को होगा शितो रयू कराटे अवॉर्ड और एडवांस कराटे प्रशिक्षण सेमिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। शितो रयू कराटे की ओर से 27 सितंबर को दिल्ली के अलीपुर स्थित जटाव चौपाल में शितो रयू कराटे अवॉर्ड-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत एडवांस कराटे ट्रेनिंग सेमिनार के साथ बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा भी आयोजित होगी। इसमें दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों के कराटे खिलाड़ी, प्रशिक्षक और विद्यार्थी भाग लेंगे।
आयोजकों के अनुसार सेमिनार में प्रतिभागियों को कराटे की उन्नत तकनीकों, आत्मरक्षा के आधुनिक तरीकों और प्रतियोगिताओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, अनुशासन और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को नई बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शितो रयू कराटे अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में कराटे के प्रति रुचि बढ़ाना, आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करना है। शितो रयू कराटे के अध्यक्ष एवं मार्शल आर्ट्स स्कूल के निदेशक शिहान मोहम्मद औरंगजेब ने बताया कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें