फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में अश्लील हरकत करते थे किन्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में रात के समय एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन से गुजरने वाले राहगीरों से गुंडागर्दी करने वाले किन्नरों के खिलाफ शनिवार रात को पुलिस ने दोबारा कार्रवाई की।
विज्ञापन


एक किन्नर को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले सेक्टर-31 अंडरपास के पास सड़क किनारे किन्नरों के झुंड पर गुंडागर्दी करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की थी।

पुलिस ने तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया था। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि शनिवार रात को वे दोबारा यहां खड़े होकर आने-जाने वाले राहगीरों से अश्लील हरकत करते हुए हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब महिला एएसआई आईं, तब जाकर...

सूचना के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस की टीम यहां पहुंची। पुलिस को देखकर किन्नर भाग खड़े हुए जिसमें से एक किन्नर ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

महिला एएसआई सरोज ने कार्रवाई करते हुए आलिया नाम के किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। जिसे दो दिन पहले भी गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस के मुताबिक, अगर वे दोबारा ऐसी हरकत करते पाए जाते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें