दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार के समय की एक बेहद महत्वपूर्ण फाइल गायब हो गई है। इसमें शीला के कार्यकाल में खर्च किए गए 600 करोड़ रुपये का हिसाब था।
विज्ञापन
शीला सरकार पर अनुसूचित जाति के लिए जारी किए फंड को कॉमनवेल्थ खेलों की तैयारियों में खर्च करने का आरोप है।
इस मामले में शीला सरकार के ऊपर बनाई गई इस फाइल को जल्द ही गृह मंत्रालय सौंपा जाने वाला था। लेकिन अचानक ऑफिस से यह फाइल गुम गई।
गौतलब है कि शीला सरकार पर दूसरे में मद में जारी पैसे को स्टेडियम, फ्लाईओवर आदि बनाने में खर्च करने का व भ्रष्टाचार का अरोप है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में पिछले साल दिसंबर में यह फाइल मांगी थी।