फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट तय करने में नहीं चली शीला की, करीबियों में एक को भी नहीं मिला टिकट

Fri, 12 Apr 2019 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित संग अन्य कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भले ही कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के विरोध और आप के रवैये की वजह से दोनों पार्टियों में चुनावी गठबंधन नहीं हो पाया लेकिन सीट तय करने में शीला दीक्षित की नहीं चली। पार्टी ने जो नाम तय किए हैं उनमें से एक भी उनकी पसंद का नहीं माना जा रहा। शीला के निकट सहयोगियों में एक को भी टिकट नहीं मिला।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल घोषित चारों उम्मीदवार अजय माकन, जय प्रकाश अग्रवाल, कपिल सिब्बल व राजकुमार चौहान में एक भी शीला की पसंद का नहीं है। अजय माकन गठबंधन के पक्ष में होने के कारण पहले ही शीला के निशाने पर थे। वहीं जय प्रकाश अग्रवाल भले ही ऊपरी तौर पर पार्टी के नाते शीला के साथ नजर आते रहे हैं लेकिन दोनो की बनी कभी नहीं है। इसी प्रकार कपिल सिब्बल पहले ही पार्टी हाईकमान की पसंद रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शीला उत्तर-पश्चिम दिल्ली से अपने कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया को टिकट दिए जाने की पैरवी कर रही थीं लेकिन वहां से भी पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान का नाम तय हो गया। इसी प्रकार पश्चिमी दिल्ली से पूर्व सांसद महाबल मिश्रा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। जबकि इस सीट पर शीला के निकट सहयोगी देवेंद्र यादव टिकट मांग रहे थे। वहीं दक्षिणी दिल्ली की सीट पर भी पार्टी हाईकमान ही सुशील कुमार का नाम तय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें