फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार बोलीं शीला दीक्षित, राहुल को सलाह और कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

Tue, 28 May 2019 06:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की हार और अपने इस्तीफे के बाद दिल्ली कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शीला दीक्षित का पहली बार बयान आया है। इसमें जहां उन्होंने राहुल गांधी को एक सलाह दी है वहीं कार्यकर्ताओं को भी एक संदेश दिया है।

विज्ञापन


शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के परिणाम से निराश होने की जरूरत नहीं है।

हार की जिम्मेदारी लेते हुए पहले ही दे चुकी हैं इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आलाकमान को इस्तीफा भेजा है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भेजे गए पत्र में शीला दीक्षित ने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि इसे मेरा इस्तीफा समझिए।

आपका निर्णय सर्वमान्य है, आप जैसा कहेंगे वैसा किया जाएगा। राहुल गांधी की तरफ से अभी इसे स्वीकार नहीं किया गया है। लोकसभा चुनाव में दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों पर हार की नैतिक जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें