आम आदमी पार्टी के विधायकों का अंदाज भी आम ही है। आमतौर पर अवधारणा है कि सत्ता मिलते ही नेताजी नशे में चूर हो जाते हैं लेकिन दिल्ली विधानसभा की शपथ लेने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक अपनी सादगी वाले अंदाज में ही थे।
आम आदमी पार्टी के विधायकों की यहीं सादगी दिल्ली वालों को खूब पसंद आ रही है।
आमतौर पर सत्ता हाथ में आने के बाद गायब हो जाने वाले नेताओं से परेशान दिल्लीवासियों को जब अपना प्रतिनिधि रिक्शे, ऑटो रिक्शे से जाते हुए दिखता है, तो लोगों की चेहरे पर गर्व के भाव आ जाता है।
यहीं नहीं लोग खुलकर आम आदमी पार्टी के विधायकों की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं विपक्षी इसे ढोंग बता रहे हैं।
विपक्ष की पार्टियों का कहना है कि ये सब लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। लोकसभा चुनावों के बाद ये छद्मवेश उतर जाएगा।
फिलहाल आम आदमी पार्टी के विधायकों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे विधायकों की पांच खास आदतें हैं।
नहीं यूज कर रहे बड़ी गाड़ियां
बड़ी-बड़ी गाड़ियों के बीच कोई बैट्री वाले रिक्शे से पहुंचा तो कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट से। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी नीले रंग की वैगन-आर कार से ही विधानसभा में प्रवेश किया।
इनके पास है अनोखा ई-रिक्शा
रोहिणी के विधायक राजेश गर्ग अपने बैट्री वाले रिक्शा से विधानसभा पहुंचे। झाड़ू और लाउड स्पीकर से लैस अपने रिक्शे को विधायक अपना ऑफिस बताते हैं। उनका कहना है कि इलाके के लोगों ने ही उन्हें गिफ्ट किया है।
जब भी उन्हें किसी तरह की जरूरत होती है मैं इसी रिक्शे से उनके पास पहुंचता हूं। कार मेरे पास है नहीं सो विधानसभा आने के लिए ई-रिक्शा का पास देने में आनाकानी की गई, आखिरकार ई-रिक्शा का पास मिल गया।
गुजरे जमाने की कार यूज करने में भी नहीं है हिचकिचाहट
इसी तरह देवली विधानसभा के विधायक प्रकाश जारव ने अपनी मारुति 800 कार से पहुंचे। उनका कहना था जनता की सेवा करने के लिए विधायक बना हूं। किसी तरह का दिखावा पसंद नहीं है।
दिखावटी लोगों के साथ रहकर भी दिखावे से कोसों दूर
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने भले ही शपथ अंग्रेजी में ली। वे खुद अपनी लग्जरी कार के ड्राइविंग सीट पर थे। सुरक्षा के लिए गार्ड भी साथ थे। लेकिन आप का किसी विधायक ने सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं लिए हैं। लोगों को अदा खूब पंसद आ रही है।
ऑटो रिक्शे से चलने में भी नहीं है परहेज
आप के मनीष सिसौदिया टाटा सफारी से पहुंचे तो सोमनाथ भारती व अखिलेश भारती ऑटो रिक्शा से विधानसभा पहुंचे थे। ऑटो ने उन्हें बाहर छोड़ा और विधानसभा में उन्होंने पैदल ही प्रवेश किया।