फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे चाहती थी खुश्ाबू वही उसे मानता था बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स की एमबीबीएस की छात्रा खुशबू चौधरी खुदकुशी मामले में नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन को लेकर छात्रा व उसके दोस्त में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


इसके अलावा दोनों की मोबाइल डिटेल खंगालने से ये पता लगा है कि छात्रा ही उसके दोस्त को ज्यादा कॉल करती थी। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि छात्रा अपने दोस्त से एक तरफा प्यार करती थी।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों का एक-दूसरे के घर खूब आना-जाना था। दोस्त छात्रा को बहन की तरह मानता था।
Trending Videos
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले राखी बंधवाने को लेकर हुआ था झगड़ा

पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्रा दोस्ती रखना चाहती थी। रक्षाबंधन वाले दिन दोनों ने राखी बांधने या नहीं बांधने को लेकर एक-दूसरे पर ताने कसे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रा का दोस्त इस समय गोवा में है।

वह कॉलेज की तरफ से गोवा गया हुआ है। जब वह वहां से लौटेगा तो उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही असली बात सामने आ पाएगी।

पुलिस ने छात्रा व उसके दोस्त की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली है। इससे पता लगा है कि छात्रा ही दोस्त को ज्यादा कॉल व मैसेज करती थी। ये भी कहा जा सकता है कि दोस्त छात्रा को इग्नोर कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें