फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाजिया इल्मी आज छोड़ सकती हैं पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से चल रहे शाजिया इल्मी और आम आदमी पार्टी के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। यही नहीं, शाजिया इल्मी ने पार्टी छोड़ने की घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन


शाजिया इल्मी शुक्रवार शाम एक अंग्रेजी न्यूज चैनल को बताया कि वह कल यानि शनिवार को वह पार्टी से इस्तीफा दे देंगी।

इस्तीफा देने के बाद वह एक प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगी। दरअसल, दिल्ली में सरकार बनाने समेत कई दूसरे मुद्दों पर उनकी राय पार्टी से अलग थी। इल्मी ने दिल्ली में सरकार के इस्तीफा न देने की वकालत की थी, जबकि पार्टी ने इसे नामंजूर कर दिया था।

'पार्टी हुई गलत रणनीति का शिकार'

टीवी रिपोर्ट के अनुसार शाजिया इल्मी ने कहा है कि पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव की जरूरत है और पार्टी को काफी सोच विचार की जरूरत है।

उनके अनुसार पार्टी ने एक के बाद एक काफी गलतियां की हैं, अब पार्टी को आत्म मंथन और रणनीति में बदलाव की जरूरत है।

पार्टी की फाउंडर मेंबर शाजिया इल्मी ने कहा है कि पार्टी को नये सिरे सोचने की जरूरत है। इल्मी ने कहा कि पार्टी को अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है।

शाजिया के साथ कुमार ने भी बनाई दूरी

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल बीते तीन दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी पार्टी के अन्य नेता योगेंद्र यादव, गोपाल राय, संजय सिंह आदि कानून की लड़ाई को राजनीतिक धार देने में जुटे हैं।

लेकिन पार्टी के मुखर चेहरे कुमार विश्वास और शाजिया इल्मी की गैरमौजूदगी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म था। ऐसे में शाजिया ने तो आप छोड़ने की घोषणा कर दी है। देखने वाली बात यह होगी कि अब कुमार विश्वास का अगला कदम क्या होगा।

हालां‌कि शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में कुमार ‌विश्वास दिखाई दिए पर इस बार केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले से वह कटे-कटे नजर आ रहे हैं।

आशुतोष को टिकट देने पर बढ़ी थी बात

कुमार विश्वास और शाजिया इल्मी के पार्टी के नाराज होने की खबर उन्हीं दिनों से चर्चा में है ‌जब पार्टी ने दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर पत्रकार से तत्काल नेता बने आशुतोष को मैदान में उतारने का फैसला किया था।

तब शाजिया इल्मी और कुमार विश्वास दोनों ने ट्वीट कर के अपनी-अपनी नाराजगी जताई थी। शाजिया ने कहा था कि पार्टी उन पर सोनिया गांधी के खिलाफ बरेली से चुनाव लड़ने को कह रही है, जबकि वह दिल्‍ली की ‌‌किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं।

वहीं कर्नल सहरावत और आशुतोष को ‌दिल्‍ली की महत्‍वपूर्ण सीटों से टिकट दिए जाने के बाद कुमार ने एक कविता ‌ट्वीट कर ‌नये लोगों को अपेक्षा से अधिक जिम्मेदारी देने का विरोध जताया था।
विज्ञापन

कहीं वही होने तो नहीं जा रहा है

शाजिया इल्मी के इस्तीफा देने की खबरों के बाद राजनीतिक गलियारे में उनके बीजेपी में शामिल होने की खबरों की चर्चाएं गर्म हो गईं हैं।

दरअसल, चुनाव के ठीक पहले शाजिया इल्मी के भाई एजाज इल्मी ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। वहीं दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बीजेपी के आप विधायकों से संपर्क साधने की चर्चाएं भी गर्म हैं। बृह‌स्पतिवार को आप विधायक राजेश गर्ग ने एक बीजेपी नेता पर आप विधयकों को तोड़ने का आरोप लगाया था।

इसमें कोई दो राय नहीं ‌है कि शाजिया इल्मी दिल्ली में विधायक नहीं हैं, लेकिन अगर वह बीजेपी ज्वाइन करती हैं ‌तो निश्चित तौर पर इसका असर दिल्ली की सत्ता पर पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें