फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाजिया इल्मी का आरोप- AAP समर्थकों ने मेरे खिलाफ किए गंदे कमेंट, पुलिस को दी शिकायत

Wed, 19 Apr 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाजिया इल्मी
विज्ञापन
बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्विटर पर ट्रोल किए जाने की शिकायत दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को दी है। पुलिस ने शिकायत ले ली है, लेकिन अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


दरअसल, सीडी कांड में फंसे आप नेता संदीप कुमार ने नरेला से बीजेपी उम्मीदवार सविता खत्री का प्रचार किया था। जिसको लेकर शाजिया ने 17 अप्रैल को ट्वीट कर आप और अरविंद केजरीवाल पर हमला किया था। 

उन्होंने लिखा था कि केजरीवाल को दिल्ली साफ करने से पहले अपने गंदे कार्यकर्ताओं का कचरा साफ करना चाहिए। उन्होंने इस बारे में एक वीडियो भी पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इल्मी ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

शाजिया इल्मी
इस वीडियो में उन्‍होंने कहा, 'वे हार भी रहे हैं और उनके प्रत्‍याशियों की जमानत भी जब्‍त हो रही है। सुबह जब मैंने कुकर्मी और बेशरम सिपाही और उनके खास प्रिय संदीप कुमार के बारे में ट्वीट करना शुरू किया। जिनको बीजेपी के खिलाफ दुष्‍प्रचार करने के लिए दूत की तरह भेजा रहा है।' 

इल्मी ने वीडियो में आगे कहा, मेरे ट्वीट के बाद उन्‍होंने घिनौनी और गंदी बात करना शुरू कर दिया। अभी तक 20 हजार के करीब ट्वीट बाहर आए हैं। इनमें संदीप कुमार और राशन कार्ड का जिक्र किया जा रहा है। उस गंदी बात को मेरे नाम से जोड़ना और मेरे बारे में कहना शोभा नहीं देता है। शायद अरविंद केजरीवाल समझ गए है कि 16 हजार रुपये की थाली भारी पड़ने वाली है।'

इल्मी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इस ट्वीट के बाद उनके ट्वीटर हैंडलर पर काफी ट्वीट किए गए हैं, जिसमें आपतिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इस बाबत मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि सेक्स सीडी कांड का मामला सामने आने के बाद केजरीवाल सरकार ने संदीप कुमार पद से हटा दिया गया था। संदीप महिला एवं बाल कल्‍याण मंत्री थे। उन पर आरोप है कि राशन कार्ड बनवाने के बदले उन्‍होंने महिला से संबंध बनाने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें