फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के बाद अब इस  BJP नेता ने अमित सिब्बल से मांगी माफी, मानहानि मामला खत्म करने की लगाई गुहार

Sat, 07 Apr 2018 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
shazia ilmi
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अमित सिब्बल मानहानि मामले में भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने भी माफी मांग ली है।

विज्ञापन


मामले को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों ने एक संयुक्त अर्जी कोर्ट में दायर की है। दूसरी ओर इसी मामले में आरोपी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है।

पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल के समक्ष अमित सिब्बल ने बयान दर्ज कराते हुए कहा कि चूंकि शाजिया इल्मी ने माफी मांग कर अपने आरोप वापस ले लिए हैं। इसलिए वह मानहानि का मुकदमा वापस लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संयुक्त अर्जी पर कोर्ट 19 अप्रैल को सुनवाई होगी। बता दें कि इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले ही माफी मांग चुके हैं।

शाजिया ने माफी मांगते हुये कहा है कि जो आरोप उन्होंने अमित सिबल व उनके पिता पर लगाए थे वह गलत पाए गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें