फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व से शाजिया नाराज, लगाया भेदभाव का आरोप

Thu, 26 Dec 2019 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
shazia ilmi - फोटो : facebook
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उपयुक्त जगह न मिलने पर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली इकाई की उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी प्रदेश नेतृत्व से नाराज हैं। शाजिया का एक व्हाट्सऐप मैसेज लीक हुआ है। इसमें उन्होंने प्रदेश इकाई के नेताओं पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


उनका आरोप है कि दिल्ली में होने वाली सभाओं में प्रदेश नेतृत्व उनको नजरअंदाज कर रहा है। यहां तक कि रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भी उन्हें ऑल-एक्सेस पास नहीं मिला। इससे वह प्रधानमंत्री के मंच पर नहीं जा सकीं।

हालांकि, शाजिया ने धार्मिक आधार पर भेदभाव की बात से इनकार किया है। इसे उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से जुड़ा अंदरूनी मसला करार दिया है। शाजिया का कहना है कि वह इस मसले को मीडिया में नहीं लाना चाहती थीं लेकिन पार्टी के आंतरिक व्हाट्सऐप ग्रुप से किसी ने इसे लीक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें