दिल्ली से चलने वाली शताब्दी ट्रेनों में अब यात्री मनोरंजक टीवी चैनलों का आनंद उठा सकेंगे। कालका शताब्दी ट्रेन में पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद अब नई दिल्ली से चंडीगढ़ और अमृतसर जाने वाली शताब्दी ट्रेनों में यह सुविधा मिलेगी।
हालांकि, इस सुविधा के बदले रेलवे यात्रियों से कुछ अतिरिक्त चार्ज भी वसूल सकता है।
रेल अधिकारियों का कहना है कि एक ट्रेन को इस तकनीक से लैस करने में पांच से सात करोड़ रुपये का खर्च आएगा। लिहाजा शताब्दी में सफर करने वाले यात्रियों से 40 से 50 रुपये ज्यादा तक वसूले जा सकते हैं।