फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सितंबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ

Sat, 20 Sep 2014 12:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार शारदीय नवरात्र 25 सितंबर को बृहस्पतिवार से आरंभ हो रहा है। इस बार नवरात्र में कई विशेष योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि बृहस्पतिवार का कारक ग्रह बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित है।
विज्ञापन


पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि इससे पहले 2002 में ऐसा योग बना था जब गुरु अपनी उच्च राशि में थे। लेकिन उस साल शनि उच्च के नहीं थे लेकिन इस बार शनि भी तुला राशि में उच्च के बने हुए हैं। इससे कई शुभ फल मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्रों पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं।

नवरात्र की पूजन विधि
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार नवरात्र के पहले दिन घर के ईशान कोण में हरी पत्तियों से ढंका घट पवित्र जल भर स्थापित करना चाहिए। पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि मां दूर्गा की पूजा कमल के फूल, फलों, हवन सामग्री, धूप और घी के दिए से करें।
विज्ञापन


दुर्गा का शाकुंभरी रूप वनस्पति की देवी का है अत: प्रतिपदा को लोग जौ जमाते हैं। अष्टमी को कन्या पूजन तथा नवमी को ज्ञान, कला और शिक्षा की देवी सरस्वती की आराधना की जाती है। पूजन के बाद क्षमा प्रार्थना कर लेने से सभी दोषों का निवारण हो जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें