फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: मां-बेटी को नग्न कर किया अपमानित

Mon, 15 Dec 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों द्वारा मां-बेटी को नग्न अवस्था में अपमानित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने पड़ोसियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दनकौर के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि शनिवार देर शाम वह घर पर नहीं था। आरोप है कि उस दौरान पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला समेत चार लोग उसके घर में जबरन घुस आए।

आरोपियों ने घर में मौजूद उसकी बेटी और पत्नी से गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को नग्न अवस्था में कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बंटी, शीला, अर्जुन और चंदर के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है और जांच की जा रही है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें