फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शालीमार बाग में बनेगा विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम और सामुदायिक केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी और एनबीसीसी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा आधुनिक मंच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सार्वजनिक और सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बड़ा कदम उठाया है। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम और सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए एमसीडी ने एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह परियोजना मुख्यमंत्री विकास निधि के तहत विकसित की जाएगी।



एमओयू पर हस्ताक्षर एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार और एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. केपी महादेवस्वामी की उपस्थिति में किए गए। परियोजना का उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक समावेशी सार्वजनिक केंद्र तैयार करना है।
विज्ञापन



एमसीडी के अनुसार, यह परियोजना राजधानी में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। देशभर में बड़े निर्माण कार्यों का अनुभव रखने वाली एनबीसीसी के साथ साझेदारी से निर्माण की गुणवत्ता, आधुनिक वास्तु डिजाइन और समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

निर्माण पूरा होने के बाद यह ऑडिटोरियम और सामुदायिक केंद्र शालीमार बाग सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों, आरडब्ल्यूए, सांस्कृतिक संगठनों और सरकारी विभागों को आधुनिक एवं पेशेवर मंच उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

1000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी
प्रस्तावित ऑडिटोरियम में करीब एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, सरकारी आयोजनों, जनसभाओं और सामुदायिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा परिसर में 100-100 लोगों की क्षमता वाले दो अत्याधुनिक सम्मेलन कक्ष भी बनाए जाएंगे। इनका उपयोग बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और जनसंवाद के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें