संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली कैंटोनमेंट में गुरुवार को आशा द होप कैफे का उद्घाटन हुआ। यह अपनी तरह का एक अनूठा सामाजिक उद्यम है, जिसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के परिवारों से जुड़े विशेष आवश्यकताओं वाले युवाओं को कौशल, सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर प्रदान करना है। डियाजियो इंडिया की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के अंतर्गत विकसित इस परियोजना का संचालन आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन के मार्गदर्शन में किया जाएगा। आशा केवल एक कैफे नहीं, बल्कि उम्मीद और आत्मविश्वास का ऐसा मंच है, जहां विशेष आवश्यकताओं वाले युवा अपनी क्षमताओं को पहचान सकेंगे। पहल के तहत युवाओं को कैफे संचालन, बेकरी, हॉस्पिटैलिटी, वित्त प्रबंधन और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में संरचित प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे दीर्घकालिक आजीविका और स्वतंत्र जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।