राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में हापुड़ से पकड़े गए इमाम के पिता भी बुलंदशहर के एक मदरसे में कारी हैं। उन्होंने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए उसे फंसाए जाने की बात कही है।
बुधवार को एनआइए, एटीएस और दिल्ली पुलिस की टीम ने वैट गांव निवासी इमाम मुफ्ती शाकिब को देशविरोधी गतिविधियों में शामिल समूह से जुड़े होने के शक में गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।
पकड़े गए शाकिब के वालिद मोहम्मद इफ्तिखार नगर के फैसलाबाद स्थित रफीदिया मदरसा में करीब 25 साल से (कारी) बच्चों को तालीम देते हैं। मोहम्मद इफ्तिखार ने बताया कि उनका बेटा निर्दोष है। उसे फंसाया जा रहा है।