फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजाद अली के बीजेपी में शामिल होने से शाहीन बाग दो गुटों में बंटा, विरोधी और समर्थक सोशल मीडिया पर भिड़े

Tue, 18 Aug 2020 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता शाहजाद अली बीजेपी में हुए शामिल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बीजेपी दफ्तर में रविवार को वरिष्ठ बीजेपी नेता श्याम जाजू की मौजूदगी में शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल होने वाले शहजाद अली ने बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर शहजाद के समर्थन और विरोध में लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट में शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल रहने वाले युवा दो गुटों में बंटे दिखाई दे रहे हैं। सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे शाहीन बाग के स्थानीय लोग अब खुले तौर पर दो गुटों में बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं। 

एक गुट शहजाद अली को बीजेपी का एजेंट और कौम का गद्दार घोषित करने पर तुला हुआ है। वहीं कुछ लोग शहजाद के बीजेपी ज्वाइन करने के फैसले को उनका निजी फैसला बता रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर सीएए विरोधी गुट शहजाद कमल वाले ट्रेंड कराने के लिए पोस्ट कर रहे हैं। शहजाद के फेसबुक प्रोफाइल पर लोग बीजेपी ज्वाइन करने के फैसले पर अपनी टिप्पणी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएए के विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट पर और शाहीन बाग में होने वाले प्रदर्शनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले जहीर जैदी ने बताया कि कुछ लोग अपने निजी हितों के चलते बीजेपी में शामिल हुए हैं। लेकिन शाहीन बाग और जामिया के स्थानीय लोग आज भी सीएए और एनआरसी का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। 

मुस्लिम समाज बीजेपी से जुड़ रहा
भाजपा प्रवक्ता निगहत अब्बास ने कहा कि जब शाहीन बाग के लोगों को सीएए-एनआरसी समझ आ गया है कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए है। इसके बाद वहां के मुस्लिम समाज के भाई- बहन भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। इससे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी बौखला गई है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग का प्रदर्शन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने रचा था। जिसने मुस्लिम समाज के लोगों को गुमराह किया। अब उन लोगों को समझ आ गया है कि सीएए के विरोध का कोई आधार नहीं था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें