दिल्ली की एक अदालत ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में आरोपी स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा के रवैये व सवालों के गलत जवाब देने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
अदालत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि उसके शर्मनाक व्यवहार को देखते हुए उसको जेल में होना चाहिए।
पटियाला हाउस कोर्ट स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी ने बलवा के बयान दर्ज करते हुए कहा कि ट्रायल के दौरान भी उसका व्यवहार ठीक नहीं रहा। उन्होंने बलवा के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि बलवा ने अदालत से धोखा किया है।