फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान-'भाजपा के सत्ता में आते ही शाहीन बाग से हटा दिए जाएंगे प्रदर्शनकारी'

Tue, 04 Feb 2020 09:36 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनुराग ने कहा कि आठ फरवरी के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा के सत्ता में आने पर शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र है। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे कुछ दिन पहले चुनाव रैली के दौरान विवादित बयान देने के लिए ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ठाकुर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया है। 

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि जब दिल्ली के लोग कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) के पक्ष में अपना वोट डालेंगे और 11 फरवरी को परिणाम आने के बाद शाहीन बाग (प्रदर्शन स्थल) साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर उस वक्त 72 घंटे की रोक लगा दी थी जब उन्होंने “देश के गद्दारों को गोली मारने...” का भड़काऊ नारा लगाने के लिए भीड़ को उकसाया था। साथ ही उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को खड़ी-कोटी सुनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें