फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: आप-भाजपा पर जमकर बरसी प्रियंका, कहा- सभी नेता पब्लिसिटी में माहिर 

Tue, 04 Feb 2020 08:47 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
priyanka gandhi - फोटो : twitter
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव में आज एक-एक कर सभी दिग्गज मैदान में उतरे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के बाद दिल्ली के संगम विहार इलाके में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है। सभी उम्मीदवार वादे कर रहे हैं। लेकिन, ऐसा लगता है कि मुद्दे गायब है और बयानबाजी जारी है। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री जी रोजगार के अपने वादों पर बात ही नहीं करते। प्रधानमंत्री बताएं कि इतनी बड़ी संख्या में रोजगार घटना संयोग है या उनका प्रयोग है? इतनी ज्यादा बेरोजगारी दर संयोग है या उनका प्रयोग है? 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला लेकिन, मात्र 5 साल में जिस तेजी से भाजपा ने लोगों को गरीबी में वापस धकेला है, उसका कोई अनुमान नहीं लगा सकता। योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में शिक्षा, स्वास्थ्य सबसे नीचे है। 70 हजार युवा शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। यूपी के ये हालत हैं। इनकी हिम्मत कैसे होती है कि ये आपको कहे कि दिल्ली को यूपी की तरह बना देंगे।

भाजपा-आप के नेता पब्लिसिटी में माहिर है। प्रधानमंत्री जी ने अपनी पब्लिसिटी पर ₹5200 करोड़ खर्च कर दिए, वहीं केजरीवाल जी भी कम नहीं हैं, उन्होंने भी सिर्फ दिल्ली के चुनाव में ₹611 करोड़ खर्च किए हैं। अगर काम किया है तो इतनी पब्लिसिटी की क्या जरूरत है? जब भी कोई जनता के हितों के सवाल उठाता है, तो उनका मुंह बंद कर दिया जाता है। कोई देशद्रोही कहता है, कोई भ्रष्ट कहता है। आप सोचिए कि आपके लिए काम किसने किया है? कैसा देश आप बनाना चाहते हैं?अगर आपसे जुड़े मुद्दे नहीं उठ रहे, तो इसका मतलब है कि कुछ गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें