फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरीः 24 लोगों की मौत मामले में जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुटी पुलिस, नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

Mon, 23 Jul 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Shahberi Building Collapse
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो बिल्डिंग गिरने से 24 लोगों की मौत के मामले में पुलिस चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन


सीएम ने 15 दिन के भीतर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। इसके चलते पुलिस ने अपना ध्यान इस मामले में की गई पुलिस कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कराने में लगाया हुआ है।

बता दें कि शाहबेरी गांव में दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने सीएम के सख्त कार्रवाई के आदेश मिलते ही 24 लोगों को नामजद करते हुए एफआइआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू किए।
विज्ञापन


शुरुआत में ही पुलिस ने भूस्वामी गंगा शंकर द्विवेदी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद श्याम पाठक को गिरफ्तार किया गया। श्याम पाठक का नाम एफआईआर में नहीं था। इसके चलते उसके नाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही थी।

बाद में डीएम की रिपोर्ट में श्याम पाठक उर्फ सोनू पाठक नाम लिखा गया था। सोनू पाठक के नाम एफआईआर दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

बिसरख कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, तहसील अधिकारियों ने भूमि संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं, उनकी जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें