फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट: अब तो ऐतिहासिक बन गया है शाहबेरी का यह स्थान

Mon, 23 Jul 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
शाहबेरी के बिल्डिंग वाले स्थान को देखने आते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में दो बिल्डिंग गिरने की जगह को देखने के लिये दूर-दूर से लोग पहुंचे रहे है। रविवार को भी बारिश के बीच काफी लोग उस जगह को देखने पहुंचे। उनका कहना था कि अब तो यह जगह ऐतिहासिक बन गयी है। वहीं हर बार की तरह इस बार खरीदारों का जमवाड़ा नहीं दिखाई दिया।  
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी का दिन था। सभी लोग अपने-अपने घर पर थे। बारिश ने बाहर नहीं निकलने दिया। हालांकि, बारिश के बीच काफी लोग वहां पहुंचे रहे थे। इनमें कुछ ऐसे थे, जिन्होंने यहां फ्लैट खरीद रखा है। जबकि, कुछ बिल्डिंग गिरने की जगह को देखने पहुंचे थे। 

क्रांसिंग रिपब्लिक निवासी एक व्यक्ति अपने बच्चे के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उनका कहना है कि इस जगह को देखने आए थे। वहीं गाजियाबाद से एक युवक बारिश में भीगता हुआ इस जगह को देखने पहुंचा। 
विज्ञापन


गांव के लोग वहां दिखायी नहीं दिए।  केवल पुलिस बल तैनात था। वहीं जेपी हाइट्स बिल्डिंग को भी देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। हर कोई उसी बिल्डिंग को देखकर बिल्डर को कोस रहा था।  

पानी की निकासी का रास्ता तलाश रहे थे चार युवक 

शाहबेरी की लक्ष्मी हाइट्स सोसायटी में रहने वाले चार युवक सड़क पर घूम रहे थे और बारिश के पानी की निकासी का रास्ता तलाश रहे थे। एक युवक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि बिल्डर ने फ्लैट बना दिए है, लेकिन रास्ते और नाली नहीं बनाये है। 

इस कारण बारिश का सारा पानी सड़क और खाली भूखंड में जमा हो गया है। इससे बिल्डिंग गिरने का खतरा बढ़ जाता है। पानी की निकासी का प्रयास कर रहे है।  

शाहबेरी में गिरने की कगार पर एक और बिल्डिंग      
शाहबेरी में एक ओर बिल्डिंग का पता चला है, जो कभी भी गिर सकती है। खास बात यह है कि अभी यह बिल्डिंग निर्माणाधीन है और उसके पिलर से लेंटर हट गया है। बिल्डिंग के आसपास के लोग भयभीत हैं। उन्होंने इसकी शिकायत की है।  

शाहबेरी में दो बिल्डिंग धराशायी हो चुकी हैं। उसके बाद प्राधिकरण बिल्डिंग का सर्वे करा रहा है। सर्वे के दौरान प्राधिकरण ने जेपी हाइट्स सोसायटी को असुरक्षित होने पर सील कर दिया है।
 
विज्ञापन

साथ ही बिल्डर को नोटिस जारी कर सात दिन में गिराने का आदेश दिया है। वहीं अब एक ओर बिल्डिंग मिली है, जो कभी भी गिर सकती है। हालांकि, बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन है, लेकिन आसपास के लोग भयभीत है। उनका आशंका है कि यह बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है।

दरअसल, बिल्डर का लेंटर पिलर से हट गया है। जो काफी खतरनाक है। दो बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद से बिल्डर फरार है। निर्माण भी बंद है। यह बिल्डिंग घटना स्थल से 500 मीटर दूर है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें