फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना हत्याकांड: इलाज के दौरान हुई दोस्ती, फिर साथ रहने की जिद करने लगी महिला, इसलिए डॉक्टर ने कर दी हत्या

Sun, 18 Oct 2020 02:03 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
विज्ञापन
इंजेक्शन
विज्ञापन

डासना निवासी शबाना की हत्या का खुलासा करते हुए मसूरी पुलिस ने पड़ोस में क्लीनिक चलाने वाले अपंजीकृत डॉक्टर इस्माइल को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि शबाना साथ रहने की जिद कर रही थी। दोनों के शादीशुदा होने के कारण ऐसा संभव नहीं था। लिहाजा चंडीगढ़ ले जाते समय उसने जहरीला इंजेक्शन देकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव कुरुक्षेत्र में फेंककर फरार हो गया। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि डासना निवासी अपंजीकृत डॉक्टर इस्माइल ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि बीमारी के दौरान शबाना उससे इलाज कराने आती थी। इसी दौरान उन दोनों की दोस्ती हो गई और करीब एक माह से दोनों के बीच संबंध बन गए थे। आरोपी ने बताया कि शबाना उसके साथ रहने की जिद करने लगी थी। उसे साथ रखना उसके लिए संभव नहीं था। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी और मृतका दोनों ही शादीशुदा हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि बीते 7 सितंबर को आरोपी शबाना को अपने साथ पहले दिल्ली ले गया था। वहां उसने शबाना को पहाड़गंज के एक होटल में रखा। किसी को उस पर शक न हो इसके लिए आरोपी शबाना को होटल में छोड़कर वापस घर आ गया था। शबाना के बार-बार फोन करने पर आरोपी नोएडा सेक्टर-62 से किराए की कार लेकर पहाड़गंज पहुंचा और उसे चंडीगढ़ ले गया। 
विज्ञापन


उसने शबाना को चंडीगढ़ में ही साथ रहने का झांसा दिया था। लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने से पूर्व आरोपी ने शबाना से छुटकारा पाने का प्लान बनाया और फिर कुरुक्षेत्र में कार रोकी और मेडिकल स्टोर से जहरीला इंजेक्शन लेकर शबाना को लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और कार को नोएडा सेक्टर-62 की पार्किंग में खड़ा कर वापस घर लौट आया था।

पूछताछ में सबूत मिलने पर किया गिरफ्तार 
शबाना गत सात सितंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने आठ सितंबर को मसूरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। करीब सवा माह बाद बीते गुरुवार को शबाना की हत्या का पता लगने पर परिजनों ने पड़ोस में क्लीनिक चलाने वाले अपंजीकृत डाक्टर इस्माइल पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 

हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा। शुरुआत में आरोपी के खिलाफ सबूत न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया था, लेकिन पुलिस ने जब आरोपी और मृतका के मोबाइल की सीडीआर खंगाली तो आरोपी पर गहराया शक पुख्ता हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें