फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, हैवानियत के बाद घर से निकाला

Sun, 22 Sep 2019 10:12 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बुलंदशहर में एक विवाहिता ने पति और उसके तीन साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2014 में  लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र मेरठ के रहने वाले एक युवक से हुआ था। निकाह में मायके पक्ष की ओर से हैसियत से अधिक दान दहेज दिया गया था। लेकिन, ससुराल वाले खुश नहीं थे। 

वह अतिरिक्त दहेज के रुप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि कई बार मायके पक्ष के समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगों पर ही डटे हुए थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि गत दिनों पीड़िता अपने ससुराल में ही मौजूद थी। इस दौरान आरोपी पति इमरान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
 
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें