फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में महिला सुरक्षाकर्मी संग कंपनी के सुपरवाइजर व गार्ड ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Sat, 31 Aug 2019 08:44 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-44 स्थित एक स्कूल में महिला सुरक्षाकर्मी के साथ वहीं पर तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड ने गैंगरेप किया। आरोप है कि घटना की शिकायत न करें, इसलिए महिला की गैंगरेप की वीडियो भी बनाई है। वीडियो के आधार पर 8 माह में कई बार आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुराचार किया। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस से की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सेक्टर-44 स्थित एक नामचीन स्कूल है और उसमें एक महिला सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात है। महिला का आरोप है कि स्कूल में ही काम करने वाले सिक्योरिटी सुपरवाइजर सचिन शर्मा की काफी दिन से उस पर बुरी नजर थी। वह अक्सर छेड़छाड़ करता था और सुपरवाइजर को देखते हुए उसका एक सहयोगी गार्ड सूचित भी उसके साथ अक्सर अभद्रता करता था। 

मगर वह उत्पीड़न को सहती रही। करीब 8 माह पहले गार्ड रूम में जब वह अकेली थीं तो उसी समय सुपरवाइजर आया और चेकिंग के नाम पर गार्डरूम में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो सुरक्षा गार्ड सूचित ने भी उसे पकड़ लिया। इस पर दोनों बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना की शिकायत न करें, इसलिए उसकी वीडियो भी बना ली। 
विज्ञापन


लोकलाज के भय से वह घटना के बाद भी चुप रही। मगर 8 माह में कई बार आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दुराचार किया। अक्सर कहीं भी उसके साथ किसी भी तरह की हरकत करना आम बात हो गई। 
विज्ञापन

इस बार से परेशान होकर पूरी घटना पति को बताई। पति ने पुलिस के समक्ष शिकायत करने की बात कही। पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें दोनों पर लगे आरोप के साक्ष्य तलाश रही है।

महिला के पति के  हाथ की उंगली कट गई थी और इसी कारण स्कूल में सिक्योरिटी कंपनी ने नौकरी दी थी। महिला ने जो आरोप लगाए थे उन्हीं के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है और आरोपियों की भी तलाश कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
श्वेताभ पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम नोएडा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें