फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के मासूम की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से गैंगरेप, उससे पहले परिवार से की हैवानियत

Thu, 06 Sep 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हथियार बंद पांच बदमाशों ने मंगलवार रात एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। दो वर्ष की मासूम की गर्दन पर तमंचा व चाकू रखकर एक लाख रुपये, जेवर और दो मोबाइल लूट लिए। 
विज्ञापन

आरोप है कि दो बदमाशों ने एक महिला से गैंगरेप किया। विरोध करने पर महिला का हाथ तोड़ दिया। वारदात के बाद पीड़ित परिवार के हाथ-पैर बांधकर बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर की है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

मूल रूप से बिहार निवासी व्यक्ति परिवार सहित थानाक्षेत्र के एक गांव में कोल्हू पर झोपड़ी डालकर रहता है। परिवार में पत्नी, बेटा, पुत्रवधू, एक पोता व पोती है। वह ठेके पर गन्ना क्रेशर के लिए मजदूर लाने का काम भी करता है। 
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पास के गांव निवासी एक व्यक्ति ने मजदूर लाने के लिए एडवांस में एक लाख रुपये दिए थे। रात्रि में वह व्यक्ति ट्यूबवेल के पास सो रहा था, जबकि परिवार के बाकी लोग झोपड़ी में सो रहे थे।

पीड़ित परिवार की तहरीर पर फिलहाल लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि महिला गैंगरेप का आरोप लगा रही है। महिला का मेडिकल कराने के बाद रेप की धारा बढ़ाई जाएगी। मामले में कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
- लक्षेंद्र कुमार, एसओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें