दिल्ली से मानेसर आई महिला के साथ ऑटो चालक ने अपने साथियों संग मिलकर दुष्कर्म किया। दो आरोपियों ने कमरे में और दो ने चलते ऑटो में दुष्कर्म किया। इससे पहले आरोपियों ने महिला को जबरदस्ती शराब भी पिलाई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे मानेसर के रामपुरा चौक पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दिल्ली निवासी महिला ने शिकायत में कहा कि उसके पति मानेसर की एक कंपनी में ठेकेदार थे। वर्ष 2013 में उनकी पति की मौत के बाद कंपनी में कुछ हिसाब बकाया है। हिसाब के रुपये लेने के लिए वह 29 दिसंबर की दोपहर गुरुग्राम आई थी।
नखड़ौला चौक पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इस दौरान नखड़ौला निवासी अंकित ऑटो लेकर आया, जिसमें एक अन्य व्यक्ति भी बैठा हुआ था।