फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में गई नाबालिग के साथ हुआ कुछ ऐसा सह ना पाई वो

Wed, 12 Sep 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने घर में बाथरूम में गई नाबालिग के साथ पड़ोस युवक ने ऐसा कांड किया वो सह ना पाई। घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला में 18 अगस्त को एक युवक ने किशोरी को बाथरूम में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसने किसी को बताने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के परिजनों ने शिकायत आरोपी के पिता से की तो उसने उल्टे उन्हीं के खिलाफ थाने में चोरी की शिकायत दे दी। पुलिस ने जांच में इसे झूठा पाते हुए दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की बात कही है।

पुलिस ने बताया कि बरौला के मकान में एक मजदूर का परिवार किराएदार है। ऊपर के फ्लोर पर दूसरा परिवार रहता है। आरोप है कि ऊपर रहने वाले परिवार का युवक नाबालिग से काफी दिन से छेड़छाड़ कर रहा था। 18 अगस्त को परिजन बाहर गए थे। 
विज्ञापन


किशोरी बाथरूम में गई तो युवक भी जबरन घुस गया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी से वहीं दुष्कर्म किया। सहमी नाबालिग ने किसी को वारदात की जानकारी नहीं दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ दिन चुप रहने के बाद युवक ने सोमवार को फिर पहले की तरह वारदात करने का प्रयास किया। शाम को परिजनों के लौटने पर किशोरी ने पूरी घटना उन्हें बताई। 

परिजनों ने शिकायत आरोपी युवक के परिवार से की तो उन्होंने उल्टे पीड़िता के पिता को खरी-खोटी सुनाते हुए धमकाया और उसके खिलाफ थाने में मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दे दी।

पुलिस पीड़ित के घर पहुंची तो उसके पिता ने पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने जांच की तो मोबाइल चोरी का आरोप गलत निकला। पुलिस के सामने पीड़िता से पूरी घटना बता दी। 

पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है। इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें