उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरडीसी में इंसानियत को तार-तार कर एक नामचीन डॉक्टर के कंपाउंडर ने 9 साल के बच्चे को चोरी के आरोप में कई घंटे तक जंजीरों से बांधे रखा।
घटना यूपी के गाजियाबाद जिले की है। आरडीसी में इंसानियत को तार-तार कर एक नामचीन डॉक्टर के कंपाउंडर ने सिर्फ चप्पल चोरी के आरोप में एक 9-10 साल के मासूम बच्चे को जंजीर से घंटों बांधे रखा।
रोते-बिलखते बच्चे को देखकर भी कंपाउंडर का दिल नहीं पसीजा। लोगों की सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी कंपाउंडर ने बच्चे को बंधन मुक्त कर भगा दिया और जंजीर भी छुपा दी।
कविनगर पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में ले लिया। घटना मंगलवार शाम की है। आरडीसी स्थित एक नामचीन डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर बरामदे में बच्चे को जंजीर से बंधे देख लोगों ने पूछताछ की।