कापसहेड़ा में एक नाबालिग का अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता के पड़ोसी है और दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे।
पीड़िता अपने परिवार के साथ कापसहेड़ा इलाके में रहती है। रविवार को पीड़िता ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक से उसकी जान पहचान थी। लेकिन उसकी हरकतों से परेशान होकर उसने युवक से मिलना जुलना बंद कर दिया। उसके बाद युवक ने उसके कुछ निजी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने हिम्मत कर इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिïस ने रविवार को देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी पीड़िता के घर के कुछ दूरी पर रहता था और दोनों एक दूसरे को काफी अरसे से जानते थे।