फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर लड़की से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी 

Fri, 21 Sep 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में एक लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप पीड़ित युवती के इलाके के ही रहने वाले एक लड़के पर लगा है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि करीब 1 महीने पहले  आरोपी युवक ने उसे अपने जन्मदिन पर पार्टी के नाम पर एक जगह पर बुलाया। जब वह लड़की अपने एक दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी वाली जगह पर पहुंची, तो वहां पर जन्मदिन का कोई कार्यक्रम नहीं था।

विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके दोस्त को आरोपी युवक ने एक कमरे में बंद कर दिया और धमकी देते हुए उसने कहा कि अगर शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी, तो दोनों पर चोरी का इल्जाम लगाकर जेल भिजवा दूंगा। लड़की डर गई और उसे लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर होना पड़ा। इसके बाद तो मानो लड़की के लिए बुरा दौर शुरू हो गया।

लगातार लड़का धमकी देता रहा कि दुष्कर्म केे वक्त का वीडियो बन गया है और वह उसे वायरल कर देगा। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी बार-बार लड़की को बुलाने लगा और अपने दोस्तों के साथ भी नाजायज संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। हालांकि लड़की ने हिम्मत जुटाई और अपने परिवार को आपबीती बताई। गुरुवार देर रात जब लड़के का मैसेज आया कि लड़की को आना पड़ेगा तो लड़की अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई । परिवार ने लड़के की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें