फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में सीनियर कर रहा था छात्रा के साथ गंदी हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-62 स्थित जेपी इंस्टीट्यूट के कैंपस में एमटेक की छात्रा पर हुए जानलेवा हमले की जांच अभी चल ही रही है कि सोमवार रात जेएसएस इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बीटेक की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आ गया।
विज्ञापन


आरोपी सीनियर छात्र है जिसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-62, सी ब्लॉक स्थित जेएसएस इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में ही हॉस्टल है।

परिसर में छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए फोटोस्टेट मशीन रखी हुई है। कॉलेज में पढ़ने वाली मेरठ निवासी रीना (परिवर्तित नाम) थर्ड ईयर की छात्रा है।

सीनियर उसकी टी-शर्ट उठाकर यौन शोषण करने लगा

सोमवार रात करीब नौ बजे वह नोट्स फोटोस्टेट कराने के लिए मशीन के पास गई। छात्रा का आरोप है कि फोर्थ ईयर में पढ़ने वाला सिकंदरा, आगरा निवासी श्याम रावत वहां पहुंच गया और उसकी टी-शर्ट उठाकर यौन शोषण करने लगा।

विरोध पर श्याम ने थप्पड़ जड़ दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह रीना वहां से भाग निकली और हॉस्टल के कमरे में जाकर परिजनों को फोन किया। घर वाले सोमवार रात ही कॉलेज पहुंच गए।

उन्होंने मामले की सूचना कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर सेक्टर-58 पुलिस पहुंची और छात्रा के भाई की तहरीर पर श्याम के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (यौन शोषण), 294 (छेड़छाड़), 504 (मारपीट) और 506 (जान से मारने की धमकी देना) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

एसपी सिटी दिनेश यादव ने कहा कि जेएसएस कॉलेज के भीतर हुई घटना के आरोपी छात्र श्याम रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कॉलेज की सुरक्षा को लेकर कॉलेज मैनेजमेंट को नोटिस भेजा जाएगा।

वहीं हॉस्टल सुप्रिंटेंड डॉ. जगदीश के मुताबिक छात्रा और आरोपी छात्र कॉलेज हॉस्टल में ही रहते हैं। इस घटना के बाद से कॉलेज इंक्वॉयरी कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि श्याम छात्रा के पीछे काफी दिनों से पड़ा था। सेल्फी लेने के लिए उस पर दबाव बनाता था। इतना ही नहीं वह एसिड फेंकने की धमकी भी दे चुका है। घटना की रात छात्रा ने विरोध किया तो उसने एसिड फेंकने की धमकी दी।

रविवार रात जेपी इंस्टीट्यूट परिसर में एमटेक की छात्रा प्रियंका पर चाकू से दर्जनों वार करने वाले हमलावर का अब तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। जबकि पुलिस लगातार दावा कर रही है कि हमलावर को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें