फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट: असम से दिल्ली लाई गई थीं चार लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी कर असम से दिल्ली लाई गईं चार लड़कियों को पूर्वी जिला पुलिस ने मुक्त कराया है। पुलिस ने इस संबंध में एक दंपति समेत चार लोगों को दबोचा है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ विक्रांत उसकी पत्नी आयशा बेगम और चंदन कुमार व सुनील मिश्रा के रूप में हुई है। नौकरी दिलाने के बहाने दंपति लड़कियों को असम से दिल्ली लाए थे। यहां लाकर इनको वेश्यावृत्ति की दलदल में धकेल दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि 25/26 जून की रात को किसी लड़की ने कॉल कर पुलिस से मदद मांगी थी। छानबीन के दौरान पता चला कि नंबर असम का है।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक लड़की ने पुलिस से मांगी थी मदद

पुलिस ने नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया। छानबीन के बाद रविवार को जे एंड के ब्लॉक लक्ष्मी नगर से पुलिस ने दो लड़कियों को मुक्त कराकर यहां से संदीप कुमार उर्फ विक्रांत, आयशा और चंदन को गिरफ्तार कर लिया।

बाद में ललिता पार्क लक्ष्मी नगर के एक और मकान से दो और लड़कियों को मुक्त कराकर सुनील मिश्रा को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी दंपति ने बताया कि वह असम जाकर बढ़िया नौकरी दिलाने की बात कर लड़कियों को दिल्ली ले आते हैं।

यहां उनको जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया जाता है। दंपति के पास से मिली दोनों लड़कियों को 23 जून को ही दिल्ली लाया गया, इन्हें जबरन धंधा करवाने की बात की जा रही थी। वहीं चंदन नामक शख्स मेट्रो स्टेशन से ग्राहक लाने के अलावा लड़कियों पर नजर रखता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें