फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप में चल रहा सेक्स रैकेट, महिलाओं को यौन संबंधों के लिए उकसाते हैं पार्टी में सक्रिय दलाल' 

Thu, 21 Jul 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी की आत्महत्या, अनस की नाले में गिरने से हुई मौत और पीडब्ल्यूडी में व्याप्त भ्रष्टाचार के मसले पर भाजपाइयों ने दिल्ली सरकार को घेरने का अभियान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में सेक्स रैकेट चल रहा है और दलाल सक्रिय हैं, जो महिलाओं को यौन संबंधों के लिए उकसाते हैं।

प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने सोनी व अनस की मृत्यु और पीडब्ल्यूडी के नालों की सफाई के मामले की सीबीआई जांच की मांग कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने इन मामलों पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि आप में महिला कार्यकर्ताओं का व्यापक रूप से यौन शोषण हो रहा है। अनेक विधायकों और आप नेताओं का महिलाओं के साथ संबंधों का पर्दाफाश हो चुका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

'आप नेताओं के खिलाफ पत्नियों ने लगाए हैं हिंसा और शोषण के आरोप'

विजेंद्र गुप्ता
उन्होंने कहा कि आप के कुछ नेताओं के खिलाफ उनकी पत्नियों ने ही हिंसा और शोषण के आरोप लगाए हैं। जो पार्टी अपने भीतर ही महिलाओं के लिए सम्मानजनक सुरक्षित वातावरण बनाने में विफल हो गई हो, उससे शहर की महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की आशा करना बेईमानी होगी।

उन्होंने कहा कि जिन परिस्थितियों में सोनी को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा उसकी सीबीआई से गहन जांच कराई जाए। अरविंद केजरीवाल और स्वाति मालीवाल को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से त्यागपत्र दे देना चाहिए। 

वहीं दिलीप पांडे को सोनी की शिकायत पर कार्रवाई न करने के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि नाले में गिरकर अनस की मौत के ढाई माह हो चुके हैं, परंतु उसके परिवार को दिल्ली सरकार ने एक पैसे का मुआवजा भी नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें