फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल तक निजी कंपनी संभालेंगी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, जीएमडीए ने जारी किए 8.18 करोड़ रुपये के टेंडर

Fri, 12 Apr 2019 01:29 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शहर में सीवर पानी को शोधित करने के लिए बने दोनों ट्रीटमेंट प्लांट को निजी कंपनियां संभालेंगी। इसके लिए जीएमडीए ने कंपनी को 8.18 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। पानी को शोधित करने के बाद ही ड्रेन में डाला जाएगा। इस दौरान मशीनों के रखरखाव का खर्च भी कंपनी को वहन करना होगा। यह कंपनियां तीन साल तक दोनों ट्रीटमेंट प्लांट को ऑपरेट करेंगी।

विज्ञापन


शहर के बहरामपुर व धनवापुर में दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट हैं। इन प्लांटों से सीवर के पानी को शोधित करने के उपरांत ही नजफगढ़ ड्रेन में भेजा जाता है। दोनों प्लांट के रखरखाव का जिम्मा पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और अब जीएमडीए के अंतर्गत था।

जीएमडीए ने अब यहां पानी शोधित करने व इसके रखरखाव करने व प्लांट के आसपास हरियाली करने के लिए निजी कंपनी को सौंपा है। मैसर्स रहमान बिल्डर को दोनों प्लांट का जिम्मा दिया गया है। धनवापुर 68 एमएलडी एसटीपी के लिए 4.64 करोड़ रुपये तथा बहरामपुर 50 एमएलडी प्लांट के लिए 3.54 करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है। 
विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता राजेश बंसल ने बताया कि कार्य के आदेश जारी कर दिए गए हैं। तीन साल तक यही कंपनी रखरखाव करेगी। एनजीटी के आदेशों के अनुसार कार्य किया जाएगा। जीएमडीए की टीम कार्य का निरीक्षण करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें